उन्नाव, अगस्त 22 -- नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार को कानपुर जा रहे ट्रक का टायर अचानक फट गया। जिससे ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक धर्मेंद्र कुमार पुत्र राम केतार निवासी नूरपुर, बाराबंकी को मामूली चोटें आईं। सूचना पर अजगैन कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच वाहनों को दूसरी लेन से निकलवाया। क्रेन से ट्रक को हटवाकर यतायात सुचार रूप से चालू करवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...