कन्नौज, जुलाई 26 -- छिबरामऊ। जीटी रोड हाइवे पर सिकंदरपुर मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सडक़ हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक सुमित (25) पुत्र संदीप निवासी ग्राम खरर, जिला मोहाली (पंजाब) अपने ट्रक में हिमाचल प्रदेश से सेब लादकर कोलकाता जा रहा था। उसके साथ रमनदीप सिंह (25) पुत्र कमल पाल निवासी ग्राम चितौली, थाना कुराली, जिला मोहाली तथा गौरव (22) पुत्र निर्मल सिंह निवासी ग्राम चितौली, जिला रूपनगर (पंजाब) भी मौजूद थे। बताया गया कि शाहजहांपुर और सिकंदरपुर के बीच अचानक ट्रक के टायर का पूरा हिस्सा टूट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। अन...