टायर फटने से बेकाबू टाटा मैजिक पलटी गड्ढे में, सात यात्री घायल
बाराबंकी, मार्च 24 -- निन्दूरा (बाराबंकी)। बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर ग्राम हाजीपुरपुर मजरे बुढ़ाना के सामने मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सवारियों से भरी टाटा मैजिक का अगला टायर अचानक फट जाने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई, जिसमें दो महिलाओं समेत सात यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार टाटा मैजिक लखनऊ से महमूदाबाद की ओर सवारियां लेकर जा रही थी। जैसे ही वाहन हाजीपुरपुर मजरे बुढ़ाना के सामने पहुंचा, तभी दाहिनी तरफ का अगला टायर तेज आवाज के साथ फट गया। टायर फटते ही मैजिक असंतुलित हो गई और सड़क के किनारे बने गड्ढे में जा पलटी।सड़क हादसे में आशिफ पुत्र समीउद्दीन (26), जय देवी पत्नी जवहिर (45), सदिया (30), समी (25), विमला (32), महेश (60) और नसर (10) घायल हो गए। घटना की सूचना पाते ही आस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.