टायर फटने से बस यात्री हुए घंटों परेशान
उन्नाव, जुलाई 15 -- गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बस का टायर फटने से कई घंटे मौके पर खड़ी रही। इस दौरान यात्रियों को मुसीबत का सामना करना पड़ा। एक निजी बस करीब 48 सवारियां लेकर आजमगढ़ से दिल्ली जा रही थी। बुधवार अलसुबह एक्सप्रेसवे स्थिति हरदोई उन्नाव ओवरब्रिज के निकट बस का टायर फट गया। जिसे समय रहते चालक ने बस पर काबू पाते हुए किनारे खड़ी कर दी। इस दौरान यात्री दूसरी बस से गंतव्य को रवाना हो गए। जबकि बस करीब 6 घंटे बाद टायर बदलने के बाद मौके से गंतव्य को रवाना हो सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.