टायर फटने से पलटी पिकअप, चालक सहित तीन घायल
आजमगढ़, मई 8 -- आजमगढ़। पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 208 के पास अहरौला थाना क्षेत्र में टायर फटने से सीमेंट लदी पिकअप पलट गई। चालक 28 वर्षीय सुजीत ने बताया कि 60 बोरी सीमेंट लदी थी। आजमगढ़ से माहुल जा रहे थे। पिछला टायर पटने से पिकअप अनियंत्रित हो गई थी। चालक के साथ ही 33 वर्षीय नागेंद्र, 38 वर्षीय अरविंद निवासी चंदवका घायल हो गए। उन्हें मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भी पढ़ें- झपकी आने से पलटा बालू लदा ट्रेलर, चालक घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.