टायर फटने से पलटा शीरे से भरा टैंकर, लगा जाम
शाहजहांपुर, मई 29 -- रोजा। रोजा थाना क्षेत्र में मोहम्मदी रोड पर बुधवार देर रात शीरे से भरा एक टैंकर पलट गया। हादसा टैंकर का अगला टायर फटने से हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार टैंकर शीरा लेकर हथौड़ा चौराहे की ओर जा रहा था। सुभाष चंद्र बोस पुलिस चौकी क्षेत्र में मोहम्मदी पुल पर चढ़ते समय अचानक टैंकर का अगला टायर फट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और टैंकर सड़क पर पलट गया। हादसा होते ही आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंच गए। चालक केबिन में फंस गया था, जिसे लोगों ने काफी प्रयास के बाद बाहर निकाला। यह भी पढ़ें- दो हाइवा की आमने-सामने टक्कर, आधे घंटे तक केबिन में ही फंसे रहे चालक गनीमत रही कि चालक को गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर जाम की स्थित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.