उरई, फरवरी 14 -- कुठौद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के इटाहा गांव के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। कार जालौन से औरैया की ओर जा रही थी और तभी अचानक टायर फट गया। इस हादसे में कार सवार दो लोग घायल हुए। जिनको इलाज के लिए ले जाया गया। शनिवार दोपहर को औरैया निवासी अनुराग 24 वर्ष अपने साथी विपिन 34 वर्ष के साथ कार से जालौन से औरैया जा रहे थे। जैसे ही कार इटाहा गांव स्थित पौधशाला के पास पहुंची, अचानक टायर फट गया। टायर फटने से वाहन चालक संतुलन खो बैठा और कार सड़क किनारे करीब 10 फुट गहरी खाई में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार में फंसे दोनों युवकों को बाहर निकाला। दोनों को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.