टायर फटने से डीसीएम ट्रक से भिड़ी, कन्नौज के चालक की मौत
उन्नाव, अगस्त 1 -- चकलवंशी, संवाददाता। गंगा एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार देर रात टायर फटने से डीसीएम अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में डीसीएम के चालक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर हालत में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। कन्नौज में थानाक्षेत्र ठठिया के होलेपुर गांव निवासी 47 वर्षीय सह चालक अक्षय कुमार शर्मा पुत्र स्व. कन्हैयालाल शुक्रवार देर रात गांव निवासी साथी चालक सोनू पुत्र दुल्ला के साथ डीसीएम लेकर कोलकाता से पलवल जा रहा था। माखी थानाक्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे स्थिति पोल संख्या 400 के पास रात डीसीएम का टायर फट गया। इससे अनियंत्रित डीसीएम आगे जा रहे ट्रक में पीछे से भिड़ गई। हादसे के समय डीसीएम में सो रहे सह च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.