गाजीपुर, अप्रैल 2 -- मरदह। क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे 309 किमी पर कासिमाबाद के धरवार के पास बिहार से बालू लेकर आ रहा डम्पर टायर फटने से अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित होकर डंपर डिवाइडर से टकरा गया और उसमें आग लग गई। हादसे के वक्त डम्पर चालक चंद्रदेव उपाध्याय निवासी ग्राम बड़घन थाना सहजनवा जिला गोरखपुर ने कूदकर अपनी जान बचाई। घण्टे भर तक धू धूकर ट्रक जलता रहा। इस दौरान पहुंची पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे की गश्त टीम ने आग को बुझाया और डंपर को किनारे करवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.