टायर फटने से डिवाइडर तोड़कर दूसरी कार से जा टकराई कार
बिजनौर, अगस्त 31 -- फोरलेन हाईवे पर कार का टायर फटने से अनियंत्रित कार दूसरे रूट पर सामने से आ रही कार से टकरा गई। हादसे घटना स्थल पर चींख पुकार मच गई। हादसे में महिला बच्चों सहित एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।सोमवार की देर शाम गुरप्रीत सिंह पुत्र गुलवंत सिंह निवासी गांव मानक, तहसील खतौली, जिला संगरूर (पंजाब) अपनी पत्नी गुरविंदर, दलजीत पत्नी गुरजीत, लवप्रीत एवं ओंकार, सतनाम निवासी काशीपुर को कार से लेकर पंजाब जा रहा था। जब वह फोर लाइन हाईवे पर गांव पीपलसाना के पास पहुंचा तो उनकी कार का टायर फट गया। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ती हुई दूसरे रूट पर पहुंच गई। इस दौरान सामने से आ रही कार से उनकी टक्कर ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.