जौनपुर, सितम्बर 20 -- जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर इजरी गांव के पास रविवार भोर में करीब चार बजे पशु आहार लदा ट्रेलर टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रेलर पर लदी पशु आहार की बोरियां सड़क पर बिखर गईं, जिससे जौनपुर की ओर जाने वाली लेन पर आवागमन बाधित हो गया। ट्रेलर बिहार राज्य के कुल्हाड़ियां से पशु आहार लेकर हैदरगढ़ जा रहा था। इजरी गांव के पास पहुंचने पर ट्रेलर का अगला टायर फट गया। इसके बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में बहराइच जनपद नखरपुर थाना क्षेत्र के गजाधरपुर निवासी चालक रानू गुप्ता और लखीमपुर खीरी जनपद के ईशापुर निवासी खलासी श्यामू बाल-बाल बच गए। यह भी पढ़ें- टायर फटने से हाइवे पर पलटा ट्रेलर हादसे की जानकारी होने पर एनएचएआई के कर्मचारियों ने बीबनमऊ गेट के पास अवरोधक लगाकर जौ...