उन्नाव, जनवरी 31 -- फतेहपुर चौरासी। थाना क्षेत्र के साल्हेपुर पुरवा गांव में शनिवार सुबह मौरंग लेकर जा रहा ट्रक अचानक पलट गया। हादसे में चालक व खलासी मामूली चोटिल हो गए। तभी, उधर से गुजर रहे ग्रामीण ट्रक पलटता देख भाग खड़े हुए। जिससे सभी बाल बाल बच गए। कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। थाना क्षेत्र में बन रही एक सड़क के लिए मऊ गांव निवासी चालक मोहित ट्रक में मौरंग लेकर जा रहा था। अभी चालक ट्रक लेकर साल्हेपुर पुरवा गांव के निकट पहुंचा ही था कि अचानक पिछला टायर फटने से ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। जिससे लोग बाल बाल बच गए। ट्रक पलटने से ड्राइवर व खलासी को मामूली चोट लगी। जिसका स्थानीय स्तर पर उपचार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.