कन्नौज, फरवरी 19 -- तालग्राम(कन्नौज)। लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर अमोलर के पास गुरुवार तड़के करीब 3:25 बजे खड़ी कार में पीछे से अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ बैठा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी ब्लॉक-30 निवासी 25 वर्षीय अतुल पुत्र सीताराम विश्वकर्मा गुड़गांव से अयोध्या जा रहे थे। कार में उनके साथ अयोध्या जनपद के थाना तारुन क्षेत्र के गांव हिरावनपुर निवासी चंद्रशेखर पुत्र ओमप्रकाश पांडेय भी सवार थे। बताया गया कि चलते समय अचानक कार का टायर फट गया। इसके बाद चालक ने वाहन को पीली पट्टी पर खड़ा कर दरवाजा खोला। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक अतुल और चंद्रशेखर घायल हो गए। सूचना पर एक्सप्रेस वे सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.