उन्नाव, मई 23 -- गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में घायल हुए दो सवारों को बांगरमऊ सीएचसी पर भर्ती कराया गया।फर्रुखाबाद थाना फतेहगढ़ के कर्नलगंज मोहल्ला के रहने वाले 40 वर्षीय कार सवार अमित पुत्र राधेश्याम अपने ही गृह जनपद निवासी मोहित पुत्र सूरजपाल के संग कार से आगरा से लखनऊ की तरफ जा रहे थे। शुक्रवार शाम बांगरमऊ क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे स्थिति देवखरी गांव के निकट कार का एक टायर फट गया। जिससे अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की खबर मिलते ही यूपीडा टीम ने दोनों घायल को बांगरमऊ अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करवा कर दोनों लोग चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...