रुद्रपुर, जून 29 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर से किच्छा लौट रहे एक टूर एंड ट्रैवल कारोबारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अगला टायर अचानक फटने से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कंटेनर में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। गंभीर रूप से घायल कारोबारी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर-2, आजाद नगर निवासी 35 वर्षीय मोहित शर्मा पुत्र केशव शर्मा रविवार देर रात करीब 11:30 बजे रुद्रपुर से अपने घर किच्छा लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार राधा स्वामी सत्संग भवन के सामने पहुंची, कार का अगला टायर अचानक फट गया। तेज रफ्तार होने के कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कंटेनर में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ...