अमरोहा, अप्रैल 9 -- रजबपुर(अमरोहा), संवाददाता। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर बुधवार तड़के रजबपुर थाना क्षेत्र के झनकपुरी गांव के पास एक कैंटर का टायर फटने से भीषण हादसा हो गया। अनियंत्रित कैंटर ने सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा से लदे कंटेनर में पीछे से टक्कर मार दी। भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई, जिससे कंटेनर में रखे 18 लाख रुपये कीमत के ई-रिक्शा जलकर राख हो गए। दमकल की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।एटा निवासी कंटेनर चालक शिव कुमार नोएडा से ई-रिक्शा लादकर हरदोई जा रहा था। तड़क करीब चार बजे उसने झनकपुरी के पास वाहन खड़ा किया था। इसी दौरान दिल्ली की ओर से आ रहे एक कैंटर का टायर फट गया और वह बेकाबू होकर कंटेनर में जा घुसा। कैंटर में सीएनजी किट होने के कारण टक्कर लगते ही आग लग गई, जिसने तत्काल दोनों वाहनों को अपनी...