औरैया, सितम्बर 21 -- बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह अगला टायर फटने से ईंटों से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए। दोनों को कोई चोट नहीं आई। ट्रक पलटने के बाद सड़क पर ईंटें बिखर गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के मुताबिक, हादसा सुबह करीब साढ़े नौ बजे व्यौरा गांव के सामने एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 255.6 पर हुआ। ट्रक मध्य प्रदेश से ईंटें लेकर जा रहा था। अचानक अगला टायर फटने से चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क पर पलट गया। ट्रक चालक रविंद्र सिंह यादव निवासी मडोर और परिचालक मोनू निवासी जेरोन, थाना ओरछा, जिला निवाड़ी मध्य प्रदेश सुरक्षित बाहर निकल आए। हादसे के बावजूद एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित नहीं हुआ और वाहनों का आवागमन सुचारु रूप से चलता रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्...