टायर फटने से आम लदा पिकअप पलटा
जौनपुर, जून 30 -- मुंगराबादशाहपुर। जौनपुर-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की सुबह टायर फटने से आम से लदा पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि वाहन में लदे करीब 25 कुंतल आम सड़क पर बिखरकर बर्बाद हो गए। दुर्घटना के चलते करीब आधे घंटे तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पिकअप रविवार रात करीब दस बजे लखनऊ से 25 कुंतल आम लेकर जौनपुर के रामपुर बाजार के लिए निकला था। सोमवार सुबह करीब सात बजे पंवारा थाना क्षेत्र के ऊचौरा बाजार से लगभग तीन सौ मीटर आगे पुलिया के पास अचानक चालक की ओर का पिछला टायर तेज धमाके के साथ फट गया। तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पिकअप करीब तीन सौ मीटर तक घिसटते हुए पुलिया के पास पलट गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने केबिन में फंसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.