सोनभद्र, मार्च 30 -- सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिन्दुआरी पुल के पास सोमवार की सुबह एक महिंद्रा जाइलो का टायर अचानक फटने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में पिता-पुत्र घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन में सवार 45 वर्षीय राजकुमार पुत्र राम प्रसाद निवासी चोपन मार्केट तथा उनके आठ वर्षीय पुत्र रौनक को घायल अवस्था में एंबुलेंस से जिला अस्पताल लोढ़ी भिजवाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। दुर्घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात को सुचारु कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...