अमरोहा, जनवरी 7 -- जोया, संवाददाता। टायर फटने से अनियंत्रित हुई क्रेटा में पीछे से स्विफ्ट कार में जा घुसी। हादसे में नोएडा से बरेली जा रहे स्विफ्ट सवार दंपति व पुत्रवधू गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जोया सीएचसी में भर्ती कराया। बाद में क्षतिग्रस्त दोनों कारों को कब्जे में लेकर क्रेन की मदद से कोतवाली में खड़ा करा दिया। देर शाम तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव हरियाना में मंगलवार दोपहर हुआ। सर्विस रोड से हाइवे की तरफ आ रही क्रेटा कार का अचानक टायर फट गया। इसके बाद अनियंत्रित हुई क्रेटा में पीछे से नोएडा से बरेली की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार जा घुसी। हादसे में स्विफ्ट में सवार महिपाल व उनकी पत्नी सलरा देवी व पुत्रवधू वर्षा गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.