शाहजहांपुर, फरवरी 23 -- गोला से मैलानी जा रही पिकअप का जंगल में अचानक टायर फट गया। जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर खुटार क्षेत्र के सीमावर्ती जंगल में खाई में घुस गई। उसे लदी धूटा की बोरियां भी खाई में पलट गई। हादसे में चालक चोटिल हो गया। पिकअप चालक जिला लखीमपुर खीरी के कस्बा मैलानी निवासी विनोद कुमार ने बताया कि सोमवार को वह पिकअप में घूटा की बोरियां भरकर गोला से मैलानी जा रहा था। करीब साढ़े तीन बजे खुटार गोला रोड पर खुटार क्षेत्र के सीमावर्ती जंगल में डिपो के पास उसकी पिकअप का अचानक टायर फट गया। जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में घुस गई। पिकअप में लदी घूटा की बोरियां भी खाई में पलट गई। और वह पिकअप में फंसकर चोटिल हो गया। किसी तरह से वह पिकअप से बाहर निकला। और निजी अस्पताल में इलाज कराया। गनीमत रही की कोई पिकअप की चपेट में नहीं आया। जिससे ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.