इटावा औरैया, दिसम्बर 20 -- इटावा। इकदिल कस्बे के पास शनिवार को अनपरा से कोयला लादकर हरियाणा जा रहा एक डंपर अचानक टायर फटने के कारण अनियंत्रित हो गया। तेज आवाज के साथ टायर फटते ही डंपर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंचा और ऑटो से जा टकराया। हादसे के बाद डंपर कानपुर जाने वाली लेन पर तिरछा खड़ा हो गया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। घटना के बाद कानपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। देखते ही देखते करीब ढाई किलोमीटर तक जाम की स्थिति बन गई। जाम में फंसे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग काफी देर तक सड़क पर फंसे रहे। सूचना मिलते ही इकदिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई। पुलिस ने तत्काल छोटे वाहनों को इकदिल कस्बा के रास्ते डायवर्ट कर निकाला, ताकि यातायात कुछ हद तक सुचारू किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.