रुद्रपुर, सितम्बर 28 -- खटीमा, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग पर चकरपुर के पास रविवार देर रात करीब दो बजे सीमेंट से लदा ओवरलोड ट्रॉला अगला टायर फटने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। डिवाइडर की करीब 50 मीटर लंबी रेलिंग तोड़ते हुए ट्रॉला हाईवे पर पलट गया। हादसे में ट्रॉला में लदे सीमेंट के कट्टे सड़क पर बिखर गए। चालक को मामूली चोट आई, जबकि हेल्पर बाल-बाल बच गया। रात का समय होने के कारण हाईवे पर वाहनों की आवाजाही कम थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बताया गया कि हैदराबाद के सिकंदराबाद से सीमेंट लेकर ट्रॉला टनकपुर जा रहा था। चकरपुर के पास अचानक उसका अगला टायर फट गया। तेज आवाज के साथ ट्रॉला अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ा और रेलिंग तोड़ते हुए पलट गया। हादसे के दौरान ट्रॉला दो हिस्सों में बंट गया। एक हिस्सा सड़क की एक ओर और दूसरा दूसरी ओर जा गि...