टायर फटने से अनियंत्रित कार वाहन के चेचिस से टकराई, चालक की मौतर
रुद्रपुर, जुलाई 3 -- रुद्रपुर, संवाददाता। कलियर शरीफ से लौट रहे एक परिवार की कार गुरुवार देर रात महतोष मोड़ के पास टायर फटने से अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन के चेसिस से टकरा गई। हादसे में कार चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। गंभीर घायलों को बरेली हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि अन्य का रुद्रपुर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार जाफरपुर निवासी 28 वर्षीय नदीम अहमद पुत्र नसीर अहमद टैक्सी चलाता था। वह गुरुवार को ग्राम मुझैना, थाना केमरी, जिला रामपुर निवासी एक परिवार के छह लोगों को लेकर कलियर शरीफ गया था। यह भी पढ़ें- चालक को झपकी आने से खड़े डंपर में घुसी कार एक की मौत 4 घायल देर रात करीब साढ़े 11 बजे वापसी के दौरान महतोष मोड़ के पास कार का अगला टायर फट गया। तेज रफ्तार कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.