टायर फटने से अनियंत्रित कार ट्रक से टकराई, चालक की मौत
पीलीभीत, अगस्त 21 -- पीलीभीत। टायर फटने से अनियंत्रित कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची गजरौला पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस ने टोल पर लगे सीसी कैमरे से ट्रक की पहचान भी कर ली है। हादसा गुरूवार दोपहर दो बजे थाना गजरौला क्षेत्र में निर्माणाधीन आरटीओ कार्यालय बिठौरा के समीप हुआ। पीलीभीत की ओर से आ रही कार का चलते समय अचानक टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर पूरनपुर की ओर से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। कार चालक अमर पुत्र नन्हें खान निवासी ग्राम जागीर हुल्ला थाना बिथरी चैनपुर, जनपद बरेली गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर थाना गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.