अमरोहा, जून 5 -- दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर टायर फटने के बाद तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया। कार सवार अन्य तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार दिल्ली के तुगलकाबाद निवासी आरिफ गुरुवार को परिवार के लोगों के साथ कार से मुरादाबाद से दिल्ली जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर गजरौला के पास तेज रफ्तार कार का टायर फट गया। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, लोहे की रेलिंग भी टूट गई। हादसे में आरिफ मामूली घायल हो गए। गनीमत रही कि कार सवार अन्य तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस बावत इंस्पेक्टर क्राइम राम संजीवन ने मामला संज्ञान में नहीं होने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...