टायर फटते ही हाईवे पर पलटी डीसीएम, रेलिंग तोड़ खेत में जा गिरी
औरैया, जुलाई 16 -- कोलकाता से परवल लेकर आगरा जा रही एक डीसीएम का अगला टायर फटने से गुरुवार दोपहर हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। अनियंत्रित डीसीएम रेलिंग तोड़ते हुए सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक और स्टाफ मामूली चोटों के साथ सुरक्षित बच निकले। हादसा गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे लखनपुर हाईवे पर हुआ। अलीगढ़ निवासी चालक योगेंद्र और हाथरस निवासी आकाश डीसीएम से परवल लेकर आगरा जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक अगला टायर फटने से चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार डीसीएम हाईवे की रेलिंग तोड़ते हुए खेत में पलट गई। हादसे की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और वाहन में फंसे चालक व स्टाफ को बाहर निकाला। दोनों को मामूली चोटें आईं, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि जहां डीस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.