टायर फटते ही घूम गया डंपर का अगला हिस्सा, आधे घंटे तक सड़क पर तड़पते रहे घायल
उरई, जुलाई 29 -- आटा। संवाददाता नेशनल हाईवे पर आटा थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास मंगलवार रात गिट्टी भरने जा रहा डंपर अचानक टायर फटने से हादसे का शिकार हो गया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टोल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकालकर सड़क पर लिटाया, लेकिन सूचना देने के बावजूद करीब आधे घंटे तक एम्बुलेंस नहीं पहुंची। इस दौरान दोनों घायल खून से लथपथ दर्द से कराहते रहे। आधे घंटे बाद 108 एम्बुलेंस पहुंचने पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।गिट्टी भरने झांसी जिले के भांडेर जा रहा डंपर मंगलवार की रात आटा थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास पहुंचा ही था कि अचानक उसका अगला टायर तेज धमाके के साथ फट गया। टायर फटते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और डंपर का अगला हिस्सा पूरी तरह घूमकर उसकी बॉडी से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.