संतकबीरनगर, फरवरी 27 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के अछिया के पास पास टायर पंचर होने से कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के तिवारीपुर, बढ़या, पेड़ारी कला से छह लोग रिश्तेदारी में सेमरियावां के पास वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे। देर रात लौट रहे थे। मेहदावल के अछिया के पास कार पंचर हो गई। बगल में रखे ईंट से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां एक की मौत हो गई। सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया। एक की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जिला अस्पताल से भी घायलों को रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज ले जाते समय एक और की भी रास्ते में मौत हो गई। तीन अन्य का इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.