देवरिया, सितम्बर 29 -- महदहां, हिन्दुस्तान संवाद। देवरिया-सलेमपुर मुख्य मार्ग पर बापू इंटर कॉलेज के समीप स्थित एक टायर पंचर की दुकान पर सोमवार को एएचटीयू पुलिस, महिला कल्याण विभाग और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दो किशोरों को बाल श्रम करते हुए बरामद किया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य होटल और प्रतिष्ठानों में भी हड़कंप मच गया।कोतवाली क्षेत्र के सुगही वार्ड के समीप स्थित वर्मा टायर पंचर की दुकान पर टीम पहुंची। जांच के दौरान थाना खुखुन्दू और थाना बरहज क्षेत्र के रहने वाले दो किशोर दुकान पर टायर में हवा भरते और अन्य कार्य करते मिले। टीम दोनों किशोरों को अपने साथ कोतवाली ले गई, जहां आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की गई।इसके बाद दोनों किशोरों को आगे की कार्रवाई के लिए बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) देवरिया के सुपुर्द कर दिया गया। कार...