शाहजहांपुर, मार्च 18 -- गन्ना भरी ट्राली का टायर पंक्चर होने से अनियंत्रित ट्राली रोड पर पलट गई। गनीमत रही हादसे के समय हाइवे पर दूसरा वाहन उसकी चपेट में नहीं आ। कढ़ैया गांव निवासी देवेश कुमार ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना भरकर पुवायां रोड स्थित श्रीराम खांडसारी उद्योग में बेचने जा रहे थे। नव निर्मित बाईपास पर नगरा गांव के पास ट्राली का टायर पंक्चर हो गया। जिससे ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित हो गया। और ट्राली रोड पर ही पलट गई। गनीमत रही हादसे में कोई ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में नहीं आया। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में ट्रैक्टर चालक बाल बाल बच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.