टायर पंक्चर होने से कार पेड़ से टकराई, चालक की मौत
बांदा, मई 28 -- पैलानी। जसपुरा थाना क्षेत्र के झंझरी पुरवा मोड़ के पास अचानक ड्राइवर सीट का पहिया पंक्चर होने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि, साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गड़रिया निवासी रज्जन प्रसाद ने बताया कि उसका 30 वर्षीय भतीजा कुलदीप पुत्र स्व. राम प्रकाश 25 मई को सूरत से वापस गांव आया था। कुलदीप पत्नी उसकी मायके पर ही रहती है। गुरुवार को वह अपनी ससुराल पैलानी थाना क्षेत्र के चौकी पुरवा गांव में पत्नी रोशनी से मिलने गया हुआ था। यह भी पढ़ें- विजयीपुर में पेड़ से टकराकर यूपी के बाइक सवार की मौत वहीं उसका दोस्त चौकी पुरवा निवासी रामबाबू पुत्र छोटेलाल दोनों लोग जसपुरा आ रहे थे, तभी झंझरी पुरवा के पास यह घटना हो गई। कुलदीप की शादी डेढ़ वर्ष पहले हुई थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.