सीवान, सितम्बर 1 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के माधोपुर पंचायत के छक्का टोला गांव के राजेश राम के 26 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार को पांच दिनों से नेपाल के तिब्बत में ग्लेशियर आउटबर्स्ट की त्रासदी मे लापता है। जिसको लेकर छक्का टोला गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। यह भी पढ़ें- नेपाल की त्रासदी में बेऊर गांव का गोविन्द भी लापतासूरज के परिवार में कोहराम वहीं लापता सूरज के परिजनों में कोहरा मच गया है। इधर परिजनों के माने तो सूरज कुमार 26 अगस्त से अपने परिवार वालों के संपर्क में नहीं है। परिजनों का कहना है कि सूरज 26 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे बजे सूरज का मिस कॉल आया था। वही सुबह 9 बजकर 12 मिनट पर उसके मोबाइल के व्हाट्सएप नंबर पर लास्ट सीन देखने को मिला था, उसी दिन दोपहर 12 बजे से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन संपर्क नहीं हो पा र...