टायर दुकानदारु की हत्या करने वाला आरोपी धरा,जेल भेजा
मुरादाबाद, मई 15 -- थाना क्षेत्र के डींगरपुर में टायर मरम्मत के रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। गुरुवार शाम डींगरपुर में एक ट्रक चालक ने अपनी गाड़ी का टायर मरम्मत कराया था। मरम्मत का काम पूरा होने के बाद दुकानदार के पैसे मांगने पर चालक और दुकानदार के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दुकानदार ने अपने बहनोई इस्तेखार आलम को मौके पर बुला लिया। इसी दौरान रामपुर जनपद के थाना शहजादनगर क्षेत्र निवासी करीम पुत्र इस्माईल ने ट्रक से चाकू निकालकर इस्तेखार आलम के सीने में घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल इस्तेखार को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.