आजमगढ़, मई 13 -- आजमगढ़, संवाददाता। अहरौला थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 204 के पास बुधवार की सुबह ट्रक का टायर चेक कर रहे चालक को दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसस वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यूपीडा की टीम ने घायल ट्रक चालक को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है। पंजाब के पटियाला जनपद के थाना सिटी पटियाला निवासी बलवीर सिंह ट्रक से सामान लेकर आजमगढ़ रहे थे। उनके साथ खलासी का काम कर रहा उनका बेटा 26 वर्षीय पवनदीप भी था। अहरौला थाना क्षेत्र के सजनी गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 204 के पास ट्रक खड़ा कर बलबीर सिंह टायर चेक कर हे थे। इस दौरान दूसरे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। बलवीर सिंह के पैर ट्रक के नीचे आ गए। उनके दोनों पैर कुचलते हुए ट्रक निकल गया। यूपीडा की टीम ने घायल को सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया। ड...