टायर के पैसे मांगने पर भड़के SUV सवार! जयपुर में दो युवकों को गाड़ी से मारी टक्कर
नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- राजधानी जयपुर में मामूली विवाद के बाद एक काले रंग की SUV से दो युवकों को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। रामनगरिया थाना क्षेत्र में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक कॉलोनी की सड़क पर काली SUV के आसपास कई लोग दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान गाड़ी में सवार युवक दो लोगों को टक्कर मारते नजर आ रहे हैं। टक्कर मारने के बाद SUV सवार मौके से फरार हो गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद गाड़ी के टायर ठीक करवाने के पैसों को लेकर हुआ था। पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है।पहले सड़क पर हुआ विवाद, फिर SUV से मचाया हड़कंप जानकारी के अनुसार, घटना से पहले रामनगरिया थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में कुछ युवकों के बीच विवाद हुआ था। विवाद के दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.