टायर के अभाव में महीनों से खड़ी है एंबुलेंस, मरीजों की बढ़ी परेशानी
चतरा, जून 10 -- कुंदा, प्रतिनिधि। प्रखंड में 108 आपातकालीन सेवा की एंबुलेंस पिछले कई महीनों से टायर न होने के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर के समीप धूल फांक रही है। एंबुलेंस बंद होने से आपात स्थिति में मरीजों को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा पा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि समय पर एंबुलेंस न मिलने के कारण कई गंभीर मरीजों की रास्ते में ही मौत हो चुकी है। प्रसव पीड़ा से कराहती महिलाएं, हार्ट अटैक और सड़क दुर्घटना के घायल मरीजों को ग्रामीण निजी वाहन किराए पर लेकर 30-40 किमी दूर चतरा सदर अस्पताल ले जाने को मजबूर हैं। हैरानी की बात यह है कि महीनों से एंबुलेंस खड़ी होने के बावजूद स्वास्थ् विभाग ने सुध नहीं ली है। वही इस मामले पर कुंदा प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि जयराम भारती ने गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा, "सरकार लाखों खर्च कर एंब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.