टायर कारोबारी से 10 लाख की धोखाधड़ी, रिपोर्ट
कानपुर, मई 22 -- कानपुर, संवाददाता। जरीब चौकी में दुकान किए एक टायर कारोबारी ने युवक पर जाल में फंसाकर 10.63 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए फजलगंज थाने में रिपोर्ट कराई है। शास्त्री नगर निवासी गुरमीत सिंह की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार दुकान पर जरीब चौकी निवासी सचिन कुमार अक्सर टायर खरीदने के बहाने आता-जाता था। इस दौरान उसने खुद को कई ट्रकों का मालिक बताते हुए बाजार में अच्छी पैठ होने की बात कही और धीरे-धीरे करीबी बन गया। आरोप है कि सचिन ने ट्रकों के चालान छुड़ाने और व्यापार में जरूरत बताकर अलग-अलग तारीखों में बैंक ट्रांसफर के जरिए कुल 11.48 लाख रुपये ले लिए। उसने भरोसा दिलाया था कि ट्रकों से आमदनी होने पर रकम वापस कर देगा। काफी दबाव बनाने पर उसने बीती फरवरी में मात्र 85 हजार रुपये लौटाए जबकि 10.63 लाख रुपये अब भी बकाया हैं। वहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.