मुरादाबाद, मार्च 1 -- कस्बे में शुक्रवार रात टायर कारोबारी अनीस अहमद की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अरमान को रविवार को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। आरोपी ने घटना के कुछ घंटे बाद ही थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया था जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी अरमान ने बताया कि पिछले चेयरमैन चुनाव के दौरान अनीस अहमद से उसकी रंजिश हो गई थी। आरोपी ने बताया कि चुनाव के समय अनीस ने उस पर चोरी का आरोप लगाया था, मारपीट की थी और जान से मारने की धमकी दी थी। इसी बेइज्जती का बदला लेने के लिए उसने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर साजिश रची। आरोपी ने बताया कि उसके दोस्तों ने ही उसे पिस्टल उपलब्ध कराई थी जिससे उसने अनीस के गोलियां मारकर हत्या की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.