गुड़गांव, जून 9 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। स्वास्थ्य विभाग में प्रशासनिक ढुलमुल रवैये के कारण आपातकालीन एंबुलेंस सेवाएं चरमरा गई हैं। तकनीकी और कागजी लापरवाही की वजह से मरीजों को ले जाने वाली गाड़ियां सड़कों पर दौड़ने के बजाय अस्पतालों के परिसर में धूल फांक रही हैं। सेक्टर-31 स्थित पॉलीक्लिनिक में खड़ी एक एंबुलेंस का बीमा (इंश्योरेंस) बीते 31 मई 2026 को ही समाप्त हो चुका है। आठ दिन बीत जाने के बाद भी विभाग इसका बीमा नवीनीकरण नहीं करा सका है, जिसके कारण गाड़ी खड़ी है। वहीं नागरिक अस्पताल में तैनात किलकारी एंबुलेंस के टायर पूरी तरह घिसकर कंडम हो चुके हैं। सरकारी पोर्टल पर नए टायर उपलब्ध न होने के कारण अस्पताल में खड़ी हुई है। मरीजों को आपातकाल में समय पर एंबुलेंस नहीं मिल पा रही है। सीएमओ डॉ. लोकवीर ने कहा कि टायर और बीमे से जुड़ी तकनीकी समस...