टायरों से चार्ज होंगी इलेक्ट्रिक बसें
नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- बर्न। स्विट्जरलैंड की एक कंपनी ने इलेक्ट्रिक बसों के लिए नई वायरलेस चार्जिंग तकनीक तैयार की है। इसमें बस के टायरों के अंदर लगे खास कॉइल सड़क में बनी चार्जिंग प्लेट से बिजली लेकर बैटरी तक पहुंचाते हैं। बस के स्टॉप पर रुकते ही सिस्टम सक्रिय हो जाता है और यात्रियों के चढ़ने-उतरने के दौरान भी बस चार्ज होती रहती है। इससे करीब 90 फीसदी ऊर्जा का सही इस्तेमाल हो सकता है। इसके लिए स्टील बेल्ट वाले सामान्य टायरों की जगह नए टायर विकसित किए गए हैं। रास्ते में बार-बार चार्जिंग मिलने से बसों में बड़ी बैटरी लगाने की जरूरत नहीं होगी। इससे बस का वजन और लागत कम होगी और यात्रियों के लिए ज्यादा जगह मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.