भदोही, मार्च 13 -- भदोही, संवाददाता। जिले के टॉप 10 अपराधी को चोरी के मामले में सजा मिली है। उसने शटर तोड़कर मोबाइल की दुकान से चोरी की थी। कोर्ट ने तीन साल की सजा एवं दो हजार रुपये अर्थदंड लगाया है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सात जून 2016 को ऊंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड पर दौड़ियाही स्थित मोबाईल शॉप का शटर तोड़कर दुकान में चोरी हुई थी। चोरों ने कम्पूटर मॉनीटर, कीमती मोबाईल, बैट्री, चार्जर एवं दस हजार रूपये चोरी कर लिया था। मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम करने के बाद साक्ष्यों को समय पर कोर्ट में पेश किया था। पुलिस, मॉनिटरिंग सेल एवं एपीओ अभिषेक कुमार लगातार पैरवी कर रहे थे। ऐसे में गुरुवार को न्यायाधीश अरिजीत सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय ज्ञानपुर-भदोही ने फैसला सुनाया। कोर्ट ने दोषी संतलाल उर्फ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.