लखीमपुरखीरी, अप्रैल 2 -- मितौली। पीएम श्री विद्यालय खूंटी खुर्द में विदाई व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल की टॉपर छात्राओं, उनके अभिभावकों व अन्य मेधावी बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह के दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। गीत, नृत्य व अन्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में शिव प्रकाश वाजपेई, शेर सिंह राठौर, वेद प्रकाश शुक्ल, विवेक गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, अमित राठौर व प्रधान प्रतिनिधि विकास अवस्थी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.