टाना भगत हक के लिए एकजुट हो: गंगा टाना भगत
रांची, अगस्त 30 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। महादानी मैदान में रविवार को राजकीय टाना भगत 17वां मुक्ति दिवस समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय टाना भगत विकास परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक गंगा टाना भगत ने कहा कि टाना भगतों को अपने हक-अधिकार के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करनी होगी। देश की आजादी के लिए टाना भगतों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि टाना भगतों का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता और सपना है। इसके बावजूद आज भी टाना भगत अपने अधिकार के लिए इंतजार कर रहे हैं। समारोह में टाना भगतों के समग्र विकास, टाना भगत विकास प्राधिकार से स्वीकृत योजनाओं, जमीन के दाखिल-खारिज और विकास के लिए केंद्र सरकार से जारी राशि के उपयोग पर चर्चा हुई। इससे पहले खखसीटोली स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्मारक स्थल पर झंडोत्तोलन और महात्मा गां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.