टाना भगत समुदाय के विकास को योजनाओं का लाभ समयबद्ध पहुंचाएं : उपायुक्त
लातेहार, अगस्त 26 -- लातेहार,संवाददाता। उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में टाना भगत विकास प्राधिकार की बैठक हुई। बैठक में टाना भगत समुदाय के कल्याण एवं विकास के लिए संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान भूमि मामलों का निष्पादन, नि:शुल्क लगान रसीद, सामुदायिक भवन, सिंचाई, कृषि सुविधा, पेयजल, कृषि यंत्र व बीज उपलब्ध कराने समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। शिक्षित युवाओं को रोजगार, शैक्षणिक संस्थानों में नामांकन में प्राथमिकता, आवास, स्ट्रीट लाइट, उच्च शिक्षा, वन पट्टा एवं स्वरोजगार से संबंधित प्रस्तावों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने तथा विभागीय योजनाओं में टान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.