लातेहार, मार्च 30 -- चंदवा प्रतिनिधि। प्रखंड के सुदूरवर्ती डुमारो पंचायत के निंद्रा कारीटांड में सोमवार को नौ टाना भगत स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में गौरव महोत्सव सह जतरा मेला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. देवशरण भगत उपस्थित रहे। वहीं पूर्वी जिप सदस्य प्रतिनिधि रोहित यादव, मुखिया सुनीता खलखो, पुलिस निरीक्षक रंधीर कुमार, पंसस सुनीता देवी एवं लपरा मुखिया पुतुल देवी समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी अतिथियों का टाना भगत समुदाय द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाज से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा और स्मारक स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण किया। अतिथियों ने नौ स्वतंत्रता सेनानियों भोला टाना भगत,बिरसा टाना भगत, शनि टाना भगत, मकु टाना भगत, साधू टाना भगत, एतवा टान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.