रांची, मई 27 -- रांची, संवाददाता। टाना भगत विकास प्राधिकार की तीन सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को टाना भगतों ने मोरहाबादी स्थित गांधी पार्क से मुख्यमंत्री आवास तक पैदल मार्च निकाला और धरना-प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन के दौरान टाना भगतों ने राज्यस्तरीय बैठक आयोजित करने, अनुपूरक वार्षिक बजट में की गई कटौती वापस लेने तथा टाना भगत बच्चों को नौकरी में आरक्षण देने और समुदाय के समग्र विकास की व्यवस्था करने की मांग की। कार्यक्रम का नेतृत्व आदिवासी छात्रसंघ के लोहरदगा जिला सचिव पंकज भगत समेत अन्य प्रतिनिधियों ने किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा।धरना-प्रदर्शन में ठुपेदर टाना भगत, सुमीज टाना भगत, इंद्रदेव टाना भगत, बंदना टाना भगत, सुरेंद्र टाना भगत, बिगल टाना भगत, रामचंद्र टाना भगत, सरित...