रांची, अप्रैल 9 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड सरकार टाना भगतों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ेगी। इनका टाना भगत विकास प्राधिकार के माध्यम से सर्वांगीण विकास किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार तैयारी कर रही है। राजस्व, निबंधन व भूमि सुधार विभाग को कार्ययोजना तैयार करने की जिम्मेदारी मिली है। राज्य में टाना भगतों की करीब 70 हजार की आबादी है। वे अभी भी सुदूर ग्रामीण इलाकों में रहते हैं। उसी तरह अपना जीवन यापन भी करते हैं। मुख्य रूप से रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, चतरा, लातेहार और पलामू के ग्रामीण इलाकों में वे रहते हैं। झारखंड में टाना भगत समुदाय महात्मा गांधी के सिद्धांतों (अहिंसा, सादगी, नशामुक्ति) का पालन करते हैं। स्वतंत्रता आंदोलन में गांधीजी के साथ खड़े रहने के बावजूद टाना भगत परिवार आज भी बदहाली और अत्यधिक गरीबी में जीवन...