रांची, मार्च 14 -- नामकुम,संवाददाता। टाटीसिलवे के ऐतिहासिक डोल मेला में शनिवार को बेकाबू कार ने सड़क पार कर रहे लोगो को रौंद दिया। इसमें दो की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। दुर्घटना में घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है। अस्पताल से एक घायल को गंभीर अवस्था में रिम्स रेफर किया गया है। घटना के बाद मेला परिसर में अफरातफरी मच गई। चारो ओर चींख-पुकार मच गई। थानेदार हंसे उरांव ने बताया कि मृतकों में 65 वर्षीय भोला शर्मा मासु अनगड़ा, रीमा कुमारी 22 पिता प्रमोद वर्मा, मिलन चौक अनगड़ा शामिल हैं। वहीं घायलों में पप्पू साव 32, सुलोचना देवी 55, रश्मि कुमारी 19, पुनम कुमारी 22, अरुणा एक्का 18, तारा देवी 38, रौशनी कुमारी 22 (तारा देवी की बेटी), मोनिका देवी 38, आयुश 5, अंशिका 7 दोनों भाई बहन, पिता टिंकू कुमार, लोखन मंडल और निशु लकड़...