टाटीसिलवे में शिव मंदिर के पीछे मिला महिला का शव
रांची, जून 29 -- नामकुम, संवाददाता। टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के ईईएफ मैदान स्थित शिव मंदिर के पीछे सोमवार को एक महिला का शव बरामद किया गया। मृतका की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस को मौके से केन बीयर की खाली बोतल और डिस्पोजल ग्लास भी मिला है। थानेदार हंसे उरांव ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला को क्षेत्र में कचरा चुनते हुए देखा जाता था, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.